सहरसा, 17 मार्च । बिहार से राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांचों प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा जिला इकाई सहरसा ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री साजन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे एनडीए की एकजुटता की जीत बताया।इन नवनिर्वाचित सदस्यों को दी गई बधाई.
जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों के नामों की घोषणा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई पाने वाले सदस्यों में शामिल हैं: नितिन नवीन (भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष),मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवेश कुमार,रामनाथ ठाकुर,उपेंद्र कुशवाहा।जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन अनुभवी नेताओं के राज्यसभा जाने से बिहार के विकास की गति को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक बल मिलेगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह और जिला प्रवक्ता अभिषेक पाण्डेय सहित जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति कर रहा है और यह जीत आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह भरने वाली है।