(अपडेट) राजगढ़ःजान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म

Spread the love

(अपडेट) राजगढ़ःजान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म

राजगढ़,24 जनवरी (हि.स.)। भोजपुर थाना क्षेत्र में झोपड़ी में सो रही महिला के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं परिजनों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार भोजपुर में रहने वाली महिला ने बताया कि बीती रात मुकेश तंवर जबरन झोपड़ी में घुस गया और उसने जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम किया। महिला के चिल्लाने पर परिजन एकत्रित हो गए, जिन्होंने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। बताया गया है कि घटना के दौरान महिला अकेली थी उसका पति मजदूरी करने के लिए बाहर गांव गया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 64, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया।

—————