इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि राज्य गठन के बाद से छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने सभी नागरिकों से विकास की इस यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र पाटले सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।