पुलिस ने अवैध बालू लदा दो हाईवा किया जब्त, चालक गिरफ्तार

Spread the love

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न इलाकों में इन दिनों अवैध रूप से बालू का उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। बालू माफिया मनमाने कीमतों पर बालू बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि खनन विभाग की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बालू माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने पूर्णिया गांव के पास दो हाईवा को रोका, जो तांतनगर ओपी क्षेत्र से बालू लादकर सरायकेला-खरसावां जिले के चालियामा की ओर जा रहे थे। जांच के दौरान अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों चालकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को सूचित किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और बालू तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।