चीनी व्यापारी से 89 लाख रुपए की ठगी

Spread the love

दर्ज मामले में विनीत कुमार ने बताया कि उनका चीनी क्रय-विक्रय का कारोबार है। अप्रैल 2025 में महाराष्ट्र के पुणे स्थित नारायण पेथ निवासी संदीप प्रताप सनप उनके कार्यालय वसुंधरा पहुंचे। आरोपित ने उन्हें जीएसटी समेत 36 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चीनी देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपित को उन्होंने 2.08 करोड़ रुपये की चीनी का ऑर्डर दे दिया। पांच अगस्त 2025 को जेएमटीसी खुर्शी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दीपक भार्गे के साथ उनका अनुबंध भी हो गया। सात अगस्त से 20 अगस्त के बीच उन्होंने आरोपित फर्म को अलग-अलग बार में आरटीजीएस के माध्यम से पूरी रकम का भुगतान कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपितों को 579 मिट्रिक टन चीनी उपलब्ध करानी थी, लेकिन केवल 332 मिट्रिक टन चीनी ही उन्हें आपूर्ति हुई। 227 मिट्रिक टन चीनी जिसकी कीमत 89 लाख रुपये थी वह माल नहीं पहुंचाया गया। जब फोन से सम्पर्क कर उन्होंने बचा हुआ माल या उसकी कीमत वापस करने को कहा। इस पर फर्म के निदेशक व उसके साथी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और रकम या चीनी देने से साफ इन्कार कर दिया।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तरफ से किए गए भुगतान के साक्ष्य पुलिस के पास मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।