मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज यूपीएससी परीक्षा में मप्र के सफल चयनित अभ्यर्थियों से करेंगे संवाद

Spread the love

भोपाल, 23 मार्च । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूपीएससी परीक्षा में चयनित होकर देश भर में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 61 अभ्यर्थियों से आज साेमवार काे संवाद कर उनका सम्मान करेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने बताया कि कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थी, अपनी मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ सांझा करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजित ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई प्रतिभाओं का परचम पुस्तिका एवं डिजिटल वर्जन का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन उपस्थित रहेंगे।