मुख्यमंत्री ने बजट पर आरके पुरम के भंवर सिंह कैंप और नेपाली कैंप की महिलाओं से संवाद किया
नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस को दिए निर्देश
नई दिल्ली, 9 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विकसित दिल्ली बजट पर दिल्ली के लोगों के सुझाव और अपेक्षाओं की शृंखला को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली की आरकेपुरम विधानसभा के भंवर सिंह कैंप और नेपाली कैंप में रहने वाले महिलाओं और लोगों के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही इलाके में चल रहे नशे के कारोबार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने स्थानीय पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री ने यहां स्थानीय समस्या जैसे की पानी की उपलब्धता, नाली की सफाई, सड़क की मरम्मत के लिए अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज और विधायक अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। साथ ही बस्ती की महिलाओ ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी के लिए दिल्ली सरकार को धन्यवाद भी दिया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विकसित दिल्ली बजट का प्रारूप तैयार करने के लिए सरकार राजधानी दिल्ली के सभी वर्गों के साथ संवाद कर रही है। रविवार को इसी शृंखला में हमने आरके पुरम विधानसभा के भंवर सिंह कैंप और नेपाली कैंप के महिलायों और लोगों के साथ संवाद किया। सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में हर नागरिक की सभी मूलभूत जरूरत पूरी हो। इसके लिए सरकार दिल्ली के छोटे से छोटे इलाको में जाकर लोगो के साथ संवाद कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि लोगो के साथ संवाद के दौरान बस्ती में रहने वाली महिलाओं ने इलाके में शौचालय बंद होने और नशे की समस्या के बारे में अवगत कराया है। इसको लेकर हमने स्थानीय पुलिस और अधिकारी को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही नशे का कारोबार को पूरी तरीके से बंद करने के लिए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के साथ भी जल्द ही मीटिंग भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि संवाद के दौरान स्थानीय समस्या जैसे की पानी की उपलब्धता, नाली की सफाई , सड़क की मरम्मत जैसी समस्याए भी सामने आई। इस पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। सरकार हमारे संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरी तत्परता और ईमानदारी से पूरा करेगी। इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य दिल्ली के नागरिकों का साथ उनकी समस्याओ पर चर्चा कर उनके जीवनस्तर में सुधार लाना और बजट को उन सभी वर्गों की जरूरतों के मुताबिक बनाना है।
—————