कुम्हड़ाकोट स्थित कार्यक्रम स्थल पर होने वाले इस समारोह में बस्तर के सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल सहित जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप और महापौर संजय पांडेय जैसे प्रमुख स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।