इतिहास के पन्नों में 22 नवंबर : आज ही के दिन हुआ था वीरांगना झलकारी बाई का जन्म

Spread the love

विश्व इतिहास में 22 नवंबर को एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि भी दर्ज है। वर्ष 2005 में एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं, जिससे यूरोपीय राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हुई। मर्केल को आधुनिक यूरोपीय नेतृत्व की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में गिना जाता है। भारत के राजनीतिक और प्रशासनिक ढांचे में बदलाव के लिहाज से भी यह तारीख बेहद अहम है।

वर्ष 1968 में 22 नवंबर को मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह बदलाव तमिल पहचान, भाषा और सांस्कृतिक गौरव को औपचारिक मान्यता देने वाला ऐतिहासिक कदम था। इस तरह 22 नवंबर का दिन भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास, वैश्विक राजनीति और भारतीय प्रशासनिक संरचना—तीनों ही क्षेत्रों में स्थायी प्रभाव छोड़ने वाली घटनाओं से जुड़ा रहा है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1920 – ‘हकीम अजमल ख़ान जामिया’ के पहले चांसलर बने।

1963 – डलास (टेक्सास) में सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़, केनेडी की हत्या।

1968 – मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।

1971 – भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।

1975 – जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।

1990 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।

1997 – भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।

1998 – बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।

2000 – पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।

2002 – मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये।

2005 – एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।

2006 – भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।

2007 – ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए कड़ी घोषणायें की गईं।

2008 – हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।

जन्म

1808 – थॉमस कुक – दुनिया की मशहूर ट्रैवल कंपनी ‘थॉमस कुक एंड संस’ के संस्थापक, का जन्म हुआ।

1830 – झलकारी बाई – झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में, महिला शाखा ‘दुर्गा दल’ की सेनापति।

1864 – रुक्माबाई – भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं।

1882 – वालचंद हीराचंद – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे।

1892 – मीरा बेन – एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गांधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।

1899 – शहीद लक्ष्मण नायक – वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1901 – विष्णु सहाय – भारतीय राज्य असम और नागालैंड के राज्यपाल थे।

1913 – एल. के. झा – भारतीय रिजर्व बैंक के आठवें गवर्नर थे।

1916 – शांति घोष – वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1939 – मुलायम सिंह यादव – ‘समाजवादी पार्टी’ के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

1940 – कुलदीप सिंह चांदपुरी – भारतीय सेना के वह वीर सैन्य अधिकारी थे, जिन्हें लौंगावाला के प्रसिद्ध युद्ध के लिये जाना जाता है।

1948 – सरोज खान – प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर थीं।

1963 – पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग – नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

1986 – ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस का जन्म।

निधन

1774 – रॉबर्ट क्लाइव – ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त होने वाला प्रथम गवर्नर था।

1881 – अहमदुल्लाह – भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

1967 – तारा सिंह – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता।

2016 – राम नरेश यादव – मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

2016 – विवेकी राय – हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

महत्वपूर्ण दिवस

-राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)।