कटिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन, असम सीएम का पुतला फूंका

Spread the love

कटिहार, 10 अप्रैल । कटिहार जिला कांग्रेस कमिटी (अर्बन) ने शुक्रवार शाम शहीद चौक पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित हुआ। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया।

जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि असम सीएम द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा “पूरी तरह निंदनीय, शर्मनाक और अस्वीकार्य” है। उन्होंने कहा कि खड़गे देश के वरिष्ठ दलित नेता हैं और यह बयान एससी एसटी समाज के करोड़ों लोगों का अपमान है।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक पूनम पासवान, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम राय, प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष रिंकू मिश्रा, पुतुल सिंह, बिमल सिंह बेगानी, शाहनवाज खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।