कोरबा, 08 फरवरी (हि. स.)। क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं पर चर्चा के उद्देश्य से बरपाली में आज रविवार को कांग्रेस का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के सांसद एवं विधायक प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए किसानों, मजदूरों और आम जनता के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को चंद्रवंशी, मंदीप शर्मा और प्रमोद कुमार श्रीवास (सांसद प्रतिनिधि), निरूपमा पाटले, प्रवीण ओगरे एवं राजेश्वर यादव (विधायक प्रतिनिधि) सहित संतोष सूर्या और रामकुमार यादव मंडल अध्यक्ष ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा।
इस अवसर पर जनपद सदस्य देवी राजवाड़े, द्वारिका कौशिक, सम्मे लाल जगत, लखन लहरे, मनबोधी दास, शांति स्वरूप, रामदास सिदार, जयवीर सिंह, धनाराम खांडे, रोशन खांडे, भगवती बाई, अशोक सिंह, फरियाद अली, आशीष, कन्हैया चौहान, अनुप चंद्रा, रजनीकांत (सचिव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली), नोनी बाई (उप सरपंच, ग्राम पंचायत तुमान), जयवीर तंवर (सरपंच), देवव्रत (सरपंच), राजेन्द्र प्रसाद पाटले (उप सरपंच, लीमडीह), भगवती गोस्वामी (पूर्व उप सरपंच), शुक्रवार सिंह (सरपंच ढोढ़ातराई) सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। नेताओं ने भरोसा दिलाया कि किसानों, श्रमिकों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के लिए निरंतर संघर्ष करने के संकल्प के साथ हुआ।