शिमला, 04 फ़रवरी । शिमला जिले के नेरवा थाना क्षेत्र में खेत की दीवार को डायनामाइट से नुकसान पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर नेरवा के कन्हाल गांव निवासी अमर सिंह राठौर ने शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत में कहा गया है कि 1 और 2 फरवरी की दरम्यानी रात को गांव के ही होमिंदर उर्फ पप्पू, रविंदर उर्फ बबलू और सुरेश उर्फ छोटू ने डायनामाइट का इस्तेमाल कर उनके खेत की सीमा दीवार को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 326(f), 329(3), 351(2) & 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
नेरवा थाना में तैनात एएसआई हरदीप चौहान इस मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।