उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
थाना
सदर गोहाना में गांव खानपुर कलां निवासी वकील ने शिकायत दी थी कि पांच नवम्बर 2025
को वह गोहाना में अपनी गाड़ी का काम करवाने आया था। रात जब वह वापस गांव लौट रहा था
और रास्ते में ग्लोबल स्कूल के सामने लघुशंका के लिए रुका, तभी एक स्विफ्ट गाड़ी में
सवार चार-पांच युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने उससे दो मोबाइल फोन और दो हजार रुपये
छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच
के दौरान सहायक उप निरीक्षक रामबीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए
गोहाना निवासी अमित, गढ़ी नामदार खान निवासी मुकेश तथा हरीश को प्रोडक्शन वारंट पर
गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर उनसे छीने गए मोबाइल
फोन और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर ली गई।