बलिया पुलिस ने अपहर्ता मो. जैद को मुठभेड़ में दबोचा

Spread the love

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि उभांव पुलिस टीम ने साहूनपुर में सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। संदिग्ध ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ की जवाबी कार्रवाई में बडागंव एकसार पिपरौली निवासी मो. जैद उर्फ सलमान के बांए पैर मे गोली लगी।

उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में घायल बदमाश मो. जैद उर्फ सलमान ने बताया कि 11 दिसम्बर को उसने ही अपने गांव के तीन वर्षीय बच्चे मो. फुजैल अहमद का अपहरण किया था।

एएसपी ने बताया कि घटना के 24 घंटे के बाद बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया था। आरोपित की तलाश की जा रही थी। देर रात उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया हैं।घायल बदमाश सलमान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पकड़े गये बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।

————