टेकरी वाले हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी

Spread the love

जगदलपुर, 02 अप्रैल । बस्तर जिला मुख्यालय में हनुमान जयंती के अवसर पर आज गुरूवार काे दंतेश्वरी मंदिर के पास स्थित टेकरी वाले हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी हुई है। मंदिर में सुबह से ही भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है।

मंदिर परिसर में भंडारा भी चल रहा है, वहीं शाम को अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए हैं। हनुमान जयंती पर आज सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। दोपहर और अब शाम होते तक भीड़ बढ़ती गई और मंदिर के बाहर लंबी कतार लग गई। परिवार के साथ बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे। शहर में हिंदू संगठनों ने अलग-अलग कार्यक्रम रखे हैं, इसमें भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन शामिल हैं।