दमोहः गौ हत्या के विरोध में बंद का व्यापक असर दिखा
दमोह, 7 मार्च (हि.स.)। गौ हत्या के विरोध में दमोह नगर में शुक्रवार को गौ भक्तों के साथ हिन्दुवादी संगठनों ने नारेबाजी, धरना, प्रदर्शन, पुतला दहन किया। दरअसल, आज प्रातः नगर के सीता बाबडी क्षेत्र में एक मकान में कुछ लोगों को गाय काटते हुये पकडा गया था। गौ सेवकों के साथ पुलिस के कुछ जवानों गाय काटते लोगों को जैसे पकडने का प्रयास किया कुछ आरोपी भाग खडे हुये वहीं कुछ आरोपी पकड लिये गये। जानकारी के अनुसार गाय काटने वालों ने गौ सेवकों एवं पुलिस कर्मियों पर हमला करने का प्रयास भी किया। सूचना के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल एवं प्रशासन का अमला पहुंचा और कार्यवाही प्रारंभ की गयी। गौ हत्या को लेकर प्रदर्शन करने वालों ने बाजार बंद का आव्हान किया एवं सडकों पर उतर कर जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर शासन के विरोध मे नारेबाजी की गयी। दोपहर होने तक बाजार चारों तरफ बंद रहा और प्रदर्शनकारी सडकों पर करते रहे।
गौ के साथ पेट पल रहे बच्चे की भी हत्या-
आज सुबह गौ हत्या के मामले में हृदय विदारक दृश्य देखा गया जिसको देखने वाले तो ठीक सुनने वाले भी निंदा करते देखे गये। जिस गाय को मौत के घाट उतारा गया था उसके गर्भ में एक बच्चा भी पल रहा था। गौ हत्यारों ने गाय के साथ उस बच्चे की भी निर्मम हत्या कर दी।
अतिक्रमण पर जेसीबी का पंजा-
प्रशासन,पुलिस एवं नगर पालिका के अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुये गौ हत्या वाले मकान एवं आसपास के क्षेत्र को अवैध पाया और जेसीबी का पंजा चलाकर जमींदोज कर दिया। बताया जा रहा है कि आस पास के क्षेत्र के अतिक्रमण को लेकर भी कार्यवाही प्रारंभ की गयी है।
व्यक्ति पर अचानक प्रहार पुलिस के हाथ पैर फूले-
गौ हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान अचानक प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोग भागे और एक व्यक्ति पर हमला करना प्रारंभ कर दिया। जिसको लेकर पुलिस के अधिकारियों के हाथ पैर फूल गये बडी मुश्किल से घायल युवक को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लिया और उसे जिला चिकित्सालय भेजा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि यह युवक गौ हत्यारों का साथी है।
पुतला का कुचला मारा पीटा और फिर आग के हवाले-
प्रदर्शनकारी अचानक घंटाघर पर एक पुतला लेकर पहुंचे प्रशासन एवं पुलिस जब तक कुछ समझ पाते तब तक भीड ने पुतले को लात,जूते चप्पलों से कुचलना प्रारंभ कर दिया फिर जोरदार नारे लगाते हुये पुतले को आग के हवाले कर दिया। घंटो तक दमोह नगर पुलिस छाबनी में तब्दील देखा गया। इस दौरान एक ज्ञापन मुख्य मंत्री के नाम एसडीएम आर.एल.बागरी को सौंपते हुये कार्यवाही की मांग की गयी।
इनका कहना है-
गौ हत्यारे एवं उनके समर्थकों के विरूद्ध हम आवाज उठाते रहेंगे। इनके विरूद्ध प्रशासन एवं पुलिस को कडी कार्यवाही करना चाहिये और कार्यवाही नहीं होती तो हम बडा आंदोलन खडा करेंगे।
-नित्या प्यासी, आंदोलन नेतृत्वकर्ता
गौ हत्या के मामले में कार्यवाही जारी है विधि के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों में से कुछ गिरफतार कर लिये गये हैं जो फरार हैं उनको भी जल्द पकडा जायेगा। स्थिति नियंत्रण मे आंदोलनकारियों के द्वारा जो अन्य विषय बताये गये है उनके निराकरण के लिये प्रशासन एवं पुलिस कार्यवाही कर रही है।
संदीप मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
डॉ हंसा वैष्णव
—————