जींद : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीन पार्टियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी : विधायक रामकुमार गौतम

Spread the love

जींद, 04 अप्रैल । सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीन पार्टियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी जिसमें कांग्रेस, एग्जिट पोल जो कहते थे कि 25 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी। नायब सैनी ने ऐसा चमत्कार किया कि सबको यह बता दिया कि वो ही सरकार को ला सकते हैं। अगर नायब सैनी नहीं होते तो जो सट्टा बाजार सीटों को लेकर चल रहा था, वो यूं का यूं लागू हो जाता।

सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम शनिवार को सफीदों में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का तीसरी बार सरकार लाने में अहम योगदान है। वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने पहली बार 2014 में अहसास करवाया कि यह पाकिस्तान नहीं हिंदुस्तान है, उन्होंने हमारे गुरूओं को नमन किया। वो मुख्यमंत्री नायब सैनी के भी शुक्रगुजार हैं जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मजबूत नींव रखी थी, उस पर शानदान महल (बीजेपी सरकार) बनाने का काम किया। लाडो लक्ष्मी योजना लागू कर अपने वचन को पूरा किया।

विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहला मुख्यमंत्री देखा जो रात को दो बजे भी आमजन से मिलते हैं। जो शुरूआत मनोहरलाल ने की थी, उसको पूरा किया और आगे ले जाने का काम किया। उन्होंने कहा कि वो हर गांव में धन्यवाद व रैली का न्योता देने गए हैं। गांवों में पीने के पानी व निकासी की समस्याएं हैं। सारी समस्याएं आपको सौंप दी हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली में जो भी लोग आए हैं, वो सब अपने मर्जी से और मुख्यमंत्री के प्यार में आए हैं। उनकी टीम ने दिन-रात एक किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि मुख्यमंत्री का समय तो ले लिया लेकिन वो आएंगे या नहीं उसका पता नहीं। वो रैली में आए लोगों का धन्यवाद करते हैं जो यहां आए हैं। उनके संज्ञान में जो भी शिकायतें आई हैं, सब मुख्यमंत्री को दे दी हैं। उनकी मुख्य मांग सफीदों को जिला बनाया जाए है। पिल्लूखेड़ा को सब तहसील से तहसील बनाया जाए। जींद से पानीपत सड़क टूटी हुई है। वो चाहते हैं कि यह सड़क जल्द बनें। नर्सिंग कालेज छह साल से बना है लेकिन बिल्डिंग नहीं है और बेटियां राजकीय स्कूल में कक्षाएं लगा रही हैं। खेड़ाखेमावती में बहुत समस्याएं हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उन्हें निराश नहीं करेंगे और हर मांग को पूरा करेंगे।