पानीपत: सरकार की नीतियों के खिलाफ बिजली कर्मियों ने की हड़ताल

Spread the love

पानीपत, 12 फ़रवरी । पानीपत की तहसील इसराना में बिजली सब डिवीजन में हरियाणा राज्य सेंटर काउंसिल के आह्वान पर कर्मचारियों ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का संचालन सब यूनिट सचिव प्रदीप मलिक ने किया। इस अवसर पर सब यूनिट प्रधान राकेश ने बताया कि सरकार कर्मचारियों का दमन करने पर तुली हुई है और कर्मचारी विरोधी नीतियां बनाकर उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने सरकार को चेताया कि केंद्र और राज्य सरकार की मनमानी को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि देश और प्रदेश का हर कर्मचारी सड़कों पर उतर आया, तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे, और यदि सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों को ध्यान में रखकर नीतियां नहीं बनाईं, तो पूरे देश के कर्मचारी एकजुट हो जाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश की सभी ट्रेड यूनियनों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस विरोध प्रदर्शन में यूनिट अध्यक्ष धर्मपाल जेई, यूनिट प्रधान तेजवीर कालिया, दीवान एसएसए, सुरेंद्र सिंह, रमेश, प्रदीप कुंडू और विजय सैनी सहित कई अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।