‘धुरंधर’ की कामयाबी पर रणवीर सिंह ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Spread the love

रणवीर का सोशल मीडिया पोस्ट

रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है, कि वो वक्त आने पर बदलती है… लेकिन फिलहाल… नजर और सब्र।” यह लाइन दरअसल ‘धुरंधर’ फिल्म का ही एक डायलॉग है, जो मौजूदा हालात और रणवीर के सफर से पूरी तरह मेल खाता है। साफ है कि यह पोस्ट उनकी शानदार वापसी का संकेत है।

गौरतलब है कि रणवीर को इससे पहले ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ’83’ में देखा गया था। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पाईं। ऐसे में ‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता ने रणवीर सिंह की दमदार वापसी पर मुहर लगा दी है।

————–