परेड के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस बल का प्राथमिक दायित्व जनता की सेवा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, जिसके लिए पूर्ण निष्ठा, सजगता और अनुशासन अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि ड्रिल न केवल शारीरिक फिटनेस का आधार है, बल्कि यह पुलिस की एकरूपता, तत्परता और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। सभी पुलिसकर्मियों को स्वच्छ और सुयोग्य वर्दी में उपस्थित होने तथा टर्नआउट को हमेशा उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
परेड के उपरांत एसएसपी ने जवानों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। अस्वस्थ पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में सीएसपी एस.एस. पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी अजाक पी.डी. कुजूर सहित जिले के सभी थाना–चौकी प्रभारी और पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।