संविदाकर्मी डॉक्टर रोहित तिवारी सहित 35 समायोजित

Spread the love

फर्रूखाबाद,30 जनवरी । कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में संविदा चिकित्सक पदों पर चयनित किये गये चिकित्सकों रोहित तिवारी, यशराज सिंह भदौरिया, तान्या राठौर व प्रदीप कुमार को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

इसके साथ ही कोविड 19 स्टाफ में 35 लोगों को वार्डब्वाॅय,आया, स्वीपर व तक्नीशियन पदों समायोजित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।