धनबाद डीआरएम ने कतरासगढ़ स्टेशन का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

Spread the love

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने गुरुवार को कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया। डीआरएम ने नए प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) और नए बुकिंग काउंटर के कार्यों की समीक्षा की।

​उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से कार्यों में कुछ देरी हुई है। साइट के भौतिक निरीक्षण के बाद भविष्य की जरूरतों को देखते हुए स्टेशन के डिजाइन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

वहीं स्टेशन के बाहर टोटो की ओर से लगने वाले जाम पर डीआरएम ने स्पष्ट किया कि रेलवे अपने परिसर के भीतर व्यवस्था सुधारेगी लेकिन परिसर के बाहर की सड़कों पर जाम हटाना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है।

फिलहाल स्टेशन के दूसरे छोर से यात्रियों के बाहर निकलने के लिए किसी ओवर ब्रिज का डिजाइन स्वीकृत नहीं हुआ है।