फौजी की पत्नी ने सेहली पाठशाला के बच्चों को बांटे स्कूल बैग

Spread the love

मंडी, 30 जनवरी । सेना में तैनात गांव मराथू के कर्नल नवल किशोर की पत्नी भारती शर्मा ने अपने पिता समाजसेवी गरीबों के मसीहा रहे गांव सेहली के स्वर्गीय भागीरथ शर्मा की याद में शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठारा सेहली के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। अपनी माता कुसमा देवी व नन्ही सी बेटी गौरी शर्मा के साथ पाठशाला पहुंची भारती शर्मा ने पाठशाला के बच्चाें को ये स्कूल बैग दिए तथा स्कूल प्रबंधन से यह भी कहा कि भविष्य में यदि बच्चों या पाठशाला के लिए किसी और सुविधा की जरूरत होगी तो उसमें भी पूरा सहयोग देंगे।

पाठशाला प्रबंधन ने परिवार का आभार जताया कि उन्होंने पाठशाला के सभी बच्चों को नए व बढ़िया स्कूल बैग देकर उनकी खुशियों में इजाफा किया। ग्राम पंचायत मराथू की पूर्व प्रधान नर्वदा देवी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा नवल किशोर सेना में कर्नल है और वह समय समय पर पूरे क्षेत्र में सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता आ रहा हैं इससे पहले उसने माता पिता की शादी की सालगिरह पर जमा दो पाठशाला ननावां को वाटर कूलर प्रदान किया था जबकि दिसंबर महीने में अपने पिता नोरम लाल शर्मा के जन्मदिन पर राजकीय उच्च पाठशाला मराथू को भी वाटर कूलर प्रदान किया था। पूरे इलाके में इस परिवार के इन नेक कार्यों को लेकर प्रशंसा की जा रही है।