नेपाल के ऊर्जा मंत्री अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने आज से तीन दिनों के भारत दौरे पर

Spread the love

ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार ऊर्जा के साथ ही जलस्रोत एवं सिंचाई, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात और शहरी विकास मंत्री कुलमान घीसिंग मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की आठवीं महासभा में सहभागी होने के अलावा भारत के कई मंत्रियों से मुलाकात करने वाले हैं। इस कार्यक्रम में 40 से अधिक देशों के ऊर्जा मंत्री सहभागी होने वाले हैं। नेपाल अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का सदस्य राष्ट्र है। घीसिंग के साथ नई दिल्ली में भारत के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से द्विपक्षीय मुलाकात का कार्यक्रम तय किया गया है।