परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार सोनकर ने बताया कि, आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा हेतु 6370 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था। सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं महिला अभ्यर्थियों की जांच हेतु महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। उड़नदस्ता की टीम द्वारा सभी केंद्रों में जांच किया गया। किसी भी केंद्र में अनुचित साधन प्रयोग के प्रकरण नहीं मिला।