फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

भागलपुर, 17 फ़रवरी । किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को टाउन हॉल भागलपुर में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जाएगा। जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगमता से मिल सकेगा।

इस दौरान यह भी समझाया गया कि किसान ई-केवाईसी किस प्रकार कर सकते हैं और इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि डिजिटल कृषि व्यवस्था से किसानों को तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और योजनाओं का सीधा लाभ देने में मदद मिलेगी।