बच्‍चों के बजट को बढाकर सरकार करेगी 18 हजार करोड : वित्‍त मंत्री

Spread the love

वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों में कुपोषण अब भी 40 से 59 प्रतिशत तक है, जबकि 35 से 59 वर्ष की महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं। उन्होंने सामाजिक संगठनों से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने राज्य के बैंकों और उद्योग समूहों से सीएसआर फंड को बच्चों और महिलाओं की बेहतरी पर उपयोग करने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डीबी सुंदरारामम ने कहा कि दो वर्ष के बच्चों को मोबाइल देना उनकी मानसिक और शारीरिक विकास प्रक्रिया के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने माता-पिता को बच्चों के साथ समय बिताने और उन्हें खेल-कूद से जोड़ने की सलाह दी। उन्होंने सरयू राय की ओर से शुरू किए गए बाल मेले की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक सरयू राय ने कहा कि बाल मेला अब शहर की एक सकारात्मक पहचान बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2022 में कोविड-19 के बाद बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के उद्देश्य से इस मेले की शुरुआत हुई। उन्होंने पोषण, खेलकूद, स्वास्थ्य और बच्चों के अधिकारों पर समाज को और गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता बताई।

मौके पर गोविंद दोदराजका, मानव केडिया, चंद्रशेखरन, एके श्रीवास्तव, अशोक गोयल, अभिषेक भालोटिया सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में 50 से अधिक स्टॉलों का उद्घाटन किया गया और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं की घोषणा की गई।