दहशत का पर्याय बनी मादा गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की श्वास

Spread the love

इससे पूर्व गांव निवासी हितेश्वर के गन्ने के खेत में गुलदार के तीन शावक मिलने के बाद मादा गुलदार लगातार आसपास के खेतों में दिखाई दे रही थी। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। वन विभाग की टीम ने निगरानी करते हुए पिंजरा इस क्षेत्र में लगाया था। कुछ ही समय में गुलदार को पकड़कर सुरक्षित स्थिति में वन विभाग की रेंज में ले जाया गया है |

जनपद बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के गांव मटौरामान में पिछले कुछ दिनों से मादा गुलदार को देखा जा रहा था। मादा गुलदार की लगातार आहट से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया था। किसानों ने खेतों में लगभग जाना बंद कर दिया था तथा गांव में शाम होते ही सन्नाटा छा जाता था| मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को प्रभावित खेत के पास पिंजरा लगाया था। जिसमें बड़ी मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई|

गुलदार के पिजरे में कैद होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मीटिंग कर सुरक्षा सम्बंधी जरूरी निर्देश दिए |