सहरसा, 28 मार्च ।श्री रामनवमी पूजा समिति पंचवटी चौक के तत्वावधान में शनिवार को पटेल मैदान में आयोजित घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन संस्थापक अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव के देख रेख में किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय निवासियों और घोड़ा प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्री रामनवमी मेला समिति, पंचवटी, सहरसा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पटेल मैदान, सहरसा में घोड़ा दौड़ (रेस) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नाट्य निर्देशक सह सदस्य कुन्दन वर्मा ने बताया कि समिति के संस्थापक रमेश चंद्र यादव के निर्णायक में बिहार के विभिन्न जिलों से आए घुड़सवार अपने-अपने घोड़ा के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें तेज गति फर्द वाल में प्रथम स्थान राधे यादव, द्वितीय स्थान अमोद यादव, विशेष प्रोत्साहन पपलेश यादव एवं धीमी गति चाल में प्रथम स्थान धीरेन्द्र यादव, द्वितीय स्थान राधे यादव, तृतीय स्थान बबलू यादव, विशेष प्रोत्साहन अजय कुमार ने प्राप्त किया।इस अवसर पर सचिव राम विनय सिंह, सिंडिकेट सदस्य मेजर डॉ गौतम कुमार उपाध्याक्ष राम प्रकाश सिंह संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार सिंह संयुक्त सचिव सचिव मुरारी प्रसाद यादव,राधे यादव, सुभाष यादव संजय वशिष्ठ,सुरेश चंद्र नंदलाल पासवान,श्यामाचरण झा सहित अन्य उपस्थित थे।