दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Spread the love

नई दिल्ली, 10 मार्च । उत्तर और मध्य भारत में गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। जहां मैदानी इलाकों में पारा तेजी से चढ़ रहा है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। यहां गर्मी की स्थिति 13 मार्च तक बनी रहेगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आने वाले कुछ दिन उत्तर और मध्य भारत के लिए काफी गर्म रहने वाले हैं। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में 13 मार्च तक गर्मी की यही स्थिति बनी रहेगी।

आईएमडी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और झारखंड के कई हिस्सों में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। मध्य भारत में पश्चिमी राजस्थान विदर्भ सौराष्ट्र और कच्छ में पारा 38-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

दक्षिण और पश्चिम के केरल तमिलनाडु मध्य प्रदेश और गुजरात राज्यों में तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान, मध्य प्रदेश और असम जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 14-18 डिग्री दर्ज किया गया। तटीय इलाकों (गोवा, आंध्र प्रदेश, केरल) में न्यूनतम तापमान 18-22 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 16 मार्च तक वर्षा और हिमपात होने के आसार हैं। 10-11 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।