जन संवाद कार्यक्रम में एसपी ने सुनी आमजन की समस्याएं

Spread the love

सुपौल, 09 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक ने आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिन पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है। ऐसे कार्यक्रमों से आम लोगों को अपनी बात सीधे पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे पुलिस-जन सहयोग और विश्वास को मजबूती मिलती है।