पलामू, 11 फ़रवरी । जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के घुटूवा गांव में खेत देखने गए अधेड़ की हत्या पत्थर से कुचकर कर दी गयी। शव घर से सटे खेत में खून से लथपथ बरामद किया गया। हत्या करने के बाद शव को बोरे पर रखकर मृतक के शॉल से ढक दिया गया था। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस खामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान घुटूवा निवासी सत्येंद्र भुइयां (50) के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में किया गया। लेस्लीगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अनुसंधानकर्ता सह एसआई विक्रमशील ने बुधवार को बताया कि देखने में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच करने में जुटी हुई है।
सत्येंद्र भुइयां बुधवार की तडके सुबह घर के बगल में खेत देखने गये थे। परिजनों ने बताया कि खेत में चना की बुवाई की गई है। कुछ दिनों से नीलगाय फसल बर्बाद कर दे रही थी।
ग्रामीणों ने बताया कि सिर को तेज धारदार हथियार या पत्थर से कुचकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि सिकंदर काफी हंसमुख मिजाज के व्यक्ति थे। हत्या के बाद धुटूवा पंचायत के मुखिया के अलावे प्रखंड भुइयां समाज ने दुख जाहिर करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने घटना का उदभेदन करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।