खूंटी, 06 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस सोमवार को खूंटी स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। इसके बाद जिला अध्यक्ष आनंद कुमार की ओर से भाजपा का पार्टी ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसका श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और सेवा भाव को जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री निखिल कंडुलना, संजय साहू, महावीर राम, राजेश महतो,नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टुटी, नोरी पूर्ति, गौरा देवी, रूपेश कुमार, गुलाब महतो, आशीष कुमार, राम, श्याम सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।