हिंदूवादी नेता डॉ गौतम खट्टर ने रिंकू सिंह के लिए मांगा वोट

Spread the love

पलामू, 19 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाने वाले पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल की पत्नी महापौर प्रत्याशी रिंकू सिंह के लिए गुरुवार को वोट मांगा। उन्होंने मेदिनीनगर में रोड शो किया। उनके रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। राेड शाे महिलाओं की संख्या अधिक थी। कार्यक्रम में जय जय श्री राम के नारे जमकर लगाए गए।

रोड शो से पहले डॉक्टर गौतम ने रिंकू सिंह के कार्यालय दुर्गा मंडप में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेदिनीनगर के मंगल’ के लिए रिंकू सिंह का समर्थन करें और अगर यहां दंगल चाहते हैं तो हरे पगड़ी वालाें के साथ चले जाएं। मंगल सिंह जन नेता हैं। डिप्टी मेयर रहते हुए कागज और मुहर गाड़ी में रखते थे और ऑन स्पॉट काम करते थे। ऐसा वह खुद नहीं उनके विरोधी भी बताते हैं। इनके पास पैसा कम है। बैनर पोस्टर शहर में कम नजर आते हैं, लेकिन मंगल नौजवानों के हृदय में बसते हैं और उनकी छवि अच्‍छी है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में 1 लाख 29 हजार वोटर हैं, लेकिन 30 हजार विशेष समुदाय का वोट पाने के लिए कुछ लोग गली-गली घूम रहे हैं। कब्रिस्तान की घेराबंदी और मजार बनाने की घोषणा की जा रही है। ऐसे लोग राजनीति को दूषित कर रहे हैं। डॉ खटटर ने कहा कि पलामू में गौ रक्षा की बात होती है तो मंगल सिंह का नाम सबसे पहले आता है। 15- 20 वर्ष से वे सेवा दे रहे हैं लेकिन अकेले हैं। यह चुनाव इन्हें ताकत देगा। अगर उनकी जीत होती है तो मेदिनीनगर में धर्म बचेगा और इसके सहारे हम सभी बचेंगे। गौ माता की तस्करी करने वालों का समर्थन कभी नहीं करें।

मौके पर अंग वस्त्र और पुष्प कुछ देकर गौतम खट्टर का स्वागत किया गया।

मौके पर मंगल सिंह, प्रत्याशी रिंकू सिंह, दिनेश दिवेद्वी, प्रदीप सिन्हा सहित अन्‍य मौजूद थे।