रांची, 06 फ़रवरी । कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने सदन में बजट सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समय बोलने से रोके जाने पर प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह सही नहीं है और इस तरह की संसदीय विवाद कोई साधारण घटना नहीं है। बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर आघात है।
नायक ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विगत तीन फरवरी 2026 को जब राहुल गांधी ने भारत–चीन सीमा विवाद सहित राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का प्रयास किया। सदन में नियमों का हवाला देकर उन्हें रोका गया, जिसके बाद हंगामा हुआ। इसके बाद विपक्ष के आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि संसद में सवाल उठाने की परंपरा कमजोर की जा रही है,और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। नायक ने देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं, कॉरपोरेट प्रभाव और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए।