रांची में फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का 22वां लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी संपन्न

Spread the love

रांची, 14 फरवरी । फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की ओर से शनिवार को रांची के इरबा में 22वें लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य की कृषिए पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि संस्थान अपने संस्थापक हाजी अहसान अंसारी के सिद्धांतों पर चलते हुए गुणवत्ता और अनुशासन से कभी समझौता नहीं करता है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा के उच्च स्तर को बनाए रखना संस्थान की पहचान है, जिसके कारण झारखंड सहित अन्य राज्यों के छात्र यहां नामांकन लेने के लिए उत्सुक रहते हैं।

उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा का मार्ग संघर्ष और त्याग से भरा होता है। विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों के सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मेदांता के सलाहकार मंजूर अहमद अंसारी, संस्थान की निदेशक डॉ. शाहीन कौशर, उप प्रमुख रिजवान अंसारी, विआ मजूमदार, अबू नसर, कमिश्नर मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह के दौरान छात्रों ने नर्सिंग सेवा की शपथ लेकर मानव सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।————-