डांडा पूजा के साथ भक्त प्रहलाद का प्रतीक स्तंभ स्थापित, होलिका दहन की तैयारी पूरी

Spread the love

रामगढ़, 01 मार्च । रामगढ़ शहर के लोहार टोला स्थित होलिका दहन मैदान में रविवार को विधि विधान के साथ डांडा पूजा कर भक्त प्रहलाद का प्रतीक स्तंभ स्थापित किया गया।

इस दौरान पुजारी मदन मोहन शर्मा और विजय पाठक ने यजमान मारवाड़ी धर्मशाला संस्था के अध्यक्ष बिमल बुधिया, मंत्री मुरली लाल अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, सुरेश बगड़िया के हाथों समस्त पूजन कार्य संपन्न करवाया।

पुजारी ने भक्त प्रहलाद की विशेष पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ डांडा पूजा संपन्न करवाया। आरती के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर बिमल बुधिया ने बताया कि श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष होली पर्व से संबंधित सभी विधि विधान से की जाती है। संस्था की बैठक में सरस्वती से निर्णय लिया गया था कि 1 मार्च को संध्या 4 बजे डांडा पूजा और सोमवार को रात्रि 12.30 बजे होलिका दहन किया जाएगा। इस अवसर कमल बगड़िया, अरुण मित्तल, सुनील गोयल, महेंद्र अग्रवाल, अरविंद गोयल, महावीर खंडेलवाल, विकास साह, मनोज मित्तल, सत्यप्रकाश गोयल, अभिषेक अग्रवाल, महेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।