सुदीपा ने यूपीएससी की परीक्षा में 41 वां रैंक लाकर बढाया दुमका का मान

Spread the love

दुमका , 07 मार्च । जिले के सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी (लोक सेवा आयोग) की परीक्षा में ऑल इंडिया 41 वां रैंक हासिल कर पूरे दुमका जिला सहित झारखंंड का नाम रोशन किया है। सुदीपा के पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत हैं।

खास बात ये है कि सुदीपा ने दुमका के राजकीय पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई की और इस सफलता को हासिल किया। यह सुदीपा का तीसरा प्रयास था। इससे पहले वे एक बार इंटरव्यू तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन कुछ अंकों से अंतिम सूची में जगह बनाने से चूक गई थीं।

यूपीएससी में सफलता से पहले सुदीपा का चयन झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के माध्यम से सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) पद के लिए भी हो चुका है। नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया सहित विभिन्न संगठनों ने सुदीपा के इस सफलता पर सम्मानित किया।