रानीखेत बदले मार्ग से आएगी, मरुधर एक्सप्रेस रेगुलेट रहेगी

Spread the love

जोधपुर, 04 अपै्रल । जयपुर मंडल के जयपुर-बांदीकुई रेलखंड पर दौसा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रविवार को दो ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रानीखेत एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जबकि मरुधर एक्सप्रेस को रेगुलेट किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चार अप्रेल को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस 5 अप्रेल को अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन नारनौल, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 5 अप्रेल को जोधपुर से प्रस्थान कर मार्ग में लगभग 30 मिनट देरी से चलेगी।