सहरसा, 11 फ़रवरी । बिहार में सहरसा शहर के नया बाजार पीडब्लूडी कालोनी निवासी हिन्दी दैनिक अखबार के वरिष्ट पत्रकार विनय कुमार अजय की मां बुच्ची देवी का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।
उनके निधन की सूचना पाकर उनके आवास पर भारी संख्या में लोगों ने मातमपूर्सी कर मृतक के प्रति शोक व्यक्त किया। साथ ही परिवार जनों को ढाढस बधाया। उनका अंतिम संस्कार सिमरिया स्थित गंगा घाट पर किया गया। वे बहुत धार्मिक महिला थी।साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़े सभी कार्यों मे लोगों की मदद करने की मानवीय संवेदना कुट कुट कर भरी थी।
वे अपने पीछे दो पुत्र पत्रकार विनय कुमार अजय व विजय कुमार झा जो नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पुजारी है।वही एक पुत्री सहित नाती पोते से भरा पुरा परिवार छोड़ गई।उनके निधन पर पत्रकार विनय कुमार मिश्र, मनोज ठाकुर,सुभाष चंद्र झा,कुंदन सिंह,मनोज सिंह,भार्गव झा,रंजीत सिंह, आशीष कुमार झा,आनंद झा,शशि मिश्र, सत्यम झा,श्रुतिकांत झा,ज्ञानमूर्ति,मनीष कुमार सिंह,मुकेश चुन्नु, राजन कुमार,शिव कुमार,गौरव कुमार एवं राजीव झा,अरविंद कुमार झा,मथुरेश कुमार सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।