पूर्वी चंपारण,06 फ़रवरी । आरएसएस के तत्वावधान में कल्याणपुर अंतर्गत राजापुर मनोरा उच्च विद्यालय में नवयुवक काँवरिया संघ द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर आरएसएस के प्रान्त सह संघचालक प्रो. राज किशोर सिंह, विश्व हिन्दू परिषद् चकिया जिलाध्यक्ष उमेश सिंह, संघ के प्रचारक शिवम् सोनू, काँवरिया संघ के सत्यनारायण यादव, राकेश सिंह एवं रामेश्वर पासवान ने संयुक्त रूप से किया।
सम्मेलन में अतिथि रूप में पधारे आरएसएस अधिकारियों का स्वागत काँवरिया संघ के सदस्यों ने अंगवस्त्र एवं सुन्दरकाण्ड पुस्तक भेंट कर किया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रो. राज किशोर सिंह ने आरएसएस के स्थापना का मूल उदेश्य पर प्रकाश डालते हुए सनातन धर्म के इतिहास और विशेषता को साझा किये। वहीं विहिप जिलाध्यक्ष उमेश सिंह ने हिन्दू धर्म को सर्वश्रेष्ठ धर्म बताते हुए नये पीढ़ी के युवाओं को भारत के पुरातन संस्कार और संस्कृति को अपनाने और अपने जीवन में उतारने का आह्वान किये।
विराट हिन्दू सम्मेलन का कुशल प्रबंधन संघ के कार्यकर्ता सत्यम कार्तिकेय वत्स एवं मंच संचालन कुंवर संदीप ने किया। सम्मेलन के दौरान शिव भक्तों के कड़े तपस्या और हिन्दू धर्म के प्रचार प्रसार के उपलक्ष्य में राम अरज सिंह, मेहीलाल, मदन दास, भुवल राय, सुरेश साह, रामाधार राय सहित काँवरिया संघ के दो दर्जन वरीय सदस्यो को आरएसएस जिला प्रचारक शिवम् सोनू, सत्यम कार्तिकेय वत्स एवं कुंवर संदीप ने अंगवस्त्र व धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। सम्मेलन कार्यक्रम के श्रोता के रूप में कल्याणपुर प्रखंड के आठ पंचायत से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।