गणतंत्र दिवस पर उप मुख्य मंत्री ने धर्मशाला में फहराया ध्वज

Spread the love

धर्मशाला, 26 जनवरी । उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को कांगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित जिला स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर राष्टीय ध्वज फहराया तथा सेना, पुलिस, होम गार्ड्स, एनएसएस और स्काउट एवं गाइड्स की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत शानदार परेड की सलामी ली।

अपने सम्बोधन में मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस हमारे लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर है। इसी दिन हमारे देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू हुई और भारत समूचे विश्व में सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। उन्होंने देश और प्रदेश के उन स्वतंत्रता सेनानियों, शहदी जवानों और देशभक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश को स्वाधीनता दिलवाने के लिए सर्वाच्च बलिदान दिए।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नए संसाधनों के सृजन पर बल दिया गया है जिसके कारण पिछले तीन वर्षों में 26 हजार 683 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। पिछले तीन वर्षों में सरकारी और निजी क्षेत्र में 56,855 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है। 680 करोड़ रूपये की राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ई-टैक्सी खरीदने की सुविधा दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला को हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला में ही पर्यटन निगम का राज्य मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नड्डी क्षेत्र में एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन बनाई जाएगी। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार किया जा रहा है जिससे यहां एयरबस एवं रात्रि लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। पालमपुर में हेलिपोर्ट और धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है। पौंग क्षेत्र में पर्यटन, वाॅटर स्पोर्ट्स व साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार एनआईटी हमीरपुर विशेषज्ञों के सहयोग से ज्वालामुखी मंदिर के सौंदर्यीकरण पर कार्य कर रही है जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का