स्वाला में राजमार्ग बाधित होने से यात्री रहे परेशान

Spread the love

जिलाधिकारी मनीष कुमार खुद मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित पार कराया। मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी लगाई गई और टीम को सख्त निर्देश दिए गए कि मार्ग खोला जाए। उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या पूरे दिन घटनास्थल पर डटे रहे।

दोनों ओर फंसे यात्रियों के लिए प्रशासन ने बसें और बोलेरो वाहन लगाकर सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था की।

जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सुरक्षा कारणों से रात 6 बजे से सुबह 6 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद रहेगा। जनता से अपील की गई है कि अनावश्यक रात्रि यात्रा से बचें और प्रशासन के आदेशों का पालन करें।