आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना सिखाती है सनातन संस्कृति : महंत दिव्यागिरी

Spread the love

बाराबंकी, 18 फ़रवरी । मुख्य हाइवे के चौराहे पर मनकामेश्वर मंदिर के महंत दिव्यागिरी का आगमन हुआ जिनका क्षेत्रीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जय श्री राम, हर हर महादेव के जय घोष गूंज उठे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी नेता सुनील सिंह सेवक ने अपने साथियों के साथ पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया। स्वागत के दौरान धार्मिक व सांस्कृतिक वातावरण बना रहा और लोगों ने जयकारे भी लगाए।

इस अवसर पर महंत दिव्यागिरी ने उपस्थित लोगों को सनातन धर्म की परंपराओं, उसकी प्राचीनता और समाज में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी और कहा कि सनातन संस्कृति आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना सिखाती है।

कार्यक्रम में आदित्य टाइगर, राघवेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, डब्लू, विकास सहित अन्य गणमान्य लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद लोगों ने महंत दिव्यागिरी से आशीर्वाद भी लिया और धार्मिक विषयों पर चर्चा की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस स्वागत कार्यक्रम के अगुआ सुनील सिंह सेवक की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा कर कहा संत महंत के स्वागत सम्मान से उनका भी कद बढ़ा है।