सोनीपत: 70 वर्षीय राष्ट्रीय एथलीट फूल कुंवार का शव ट्रैक पर मिला

Spread the love

ने धक्का दिया, हालांकि अभी किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं हुई है।

फूल कुंवार 21

और 22 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे।

उन्होंने हाई जंप और हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक तथा शॉट पुट में रजत पदक जीता था। तीन

पदक जीतकर वे बेहद खुश थे और घर लौट रहे थे, लेकिन यह खुशी मातम में बदल गई।

उनका

खेल जीवन बेहद शानदार रहा। 1978 से 1986 के बीच उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय

स्तर पर सैकड़ों पदक जीते। 1982 में बांस कूद में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। जर्मनी,

मलेशिया, चीन और जापान में भारत का प्रतिनिधित्व कर कई स्वर्ण पदक हासिल किए।

सोनीपत

जीआरपी पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस

का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों ने ट्रेन के सीसीटीवी

फुटेज खंगालने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह घटना खेल जगत के लिए भी बड़ी क्षति

मानी जा रही है।