मेरठ में पति-पत्नी ने तीन बेटियों को मशीन से काटा

Spread the love

मेरठ में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। गुरुवार को घर के अंदर पति-पत्नी के शव चादर में लिपटे मिले। उनकी तीन बेटियों को मारकर उन्हें बोरी में भरा गया और फिर बेड के बॉक्स में छिपा दिया गया था। सभी के सिर पर गहरी चोट थी और गले पर धारदार हथियार के निशान मिले। घर के गेट पर बाहर से ताला लगा था। रिश्तेदार और भाई सुबह से फोन कर रहे थे, लेकिन कॉल नहीं उठ रही थी। पड़ोसियों ने भी एक दिन से परिवार को नहीं देखा था।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार के पांच लोगों की पत्थर काटने से मशीन गला काटा गया है। पूरा मामला लिसाड़ी गेट इलाके के सोहेल गार्डन का है। मरने वालों में पति मोइन, पत्नी आसमा और तीन बेटियां- अफसा, अजीजा और अदीबा शामिल हैं। मोइन मिस्त्री का काम करता था। आसमा उसकी तीसरी पत्नी थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घर की तलाशी ली। एडीजी डीके ठाकुर और डीआईजी कलानिधि नैथानी भी पहुंचे। शुरुआती जांच में हत्या का शक मोइन के भाई पर है। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक झोलाछाप डॉक्टर भी रडार पर है।

मोइन के भाई सलीम ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे थे। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। सलीम ने कहा कि उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और सब जगह सामान बिखरा हुआ था। समझ नहीं आया कि क्या हुआ? भाई और भाभी की लाशें जमीन पर पड़ी थीं। पास जाकर देखा, तो वह मर चुके थे। मोइन की भतीजी तरन्नुम ने बताया कि कल रात 9 बजे उनकी और चाचा की बात हुई थी। उन्हें लगा कि कहीं चले गए होंगे। उनके झगड़े भी होते रहते हैं।

पुलिस के अनुसार, मोइन की तीन शादी हुई थी। करीब 15 साल पहले उसने पहली शादी जफरा नाम की लड़की से की। एक बेटी इल्मां को जन्म देने के बाद जफरा की मौत हो गई। दूसरी शादी 11 साल पहले मोइन ने नारा से की। लेकिन आए दिन के झगड़ों के बाद उसका तलाक हो गया। फिर उसने आसमा से शादी की। आसमा पहले से शादीशुदा थी। आसमा से तीन बेटियां हुईं। लोगों का कहना है कि मोइन की छोटी बच्चियों की तबीयत खराब चल रही थी। एक मौलवी का घर पर आना जाना था। पुलिस ने मोइन के भाई को हिरासत में ले लिया है। उस पर भी हत्या का शक जताया जा रहा है। एक झोलाछाप डॉक्टर भी शक के दायरे में है। बताया जा रहा है कि उससे मोइन ने दवाई खरीदी थी। पुलिस четыों एंगल पर जांच कर रही है। एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि सभी लोगों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। लगता है कि किसी से रंजिश हैं। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सबूत जुटाए गए हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।