मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरता से समझते हुए कहा कि वाराणसी उनका अपना क्षेत्र है। वाराणसी मंडल में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। शासन, प्रशासन, पुलिस थाना से लेकर खेती किसानी तक की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। अधिकारियों के सुनवाई नहीं करने पर पीड़ित व्यक्ति मुझसे मिल सकता है। जनता के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार सदैव प्रतिबद्ध है।