पुलिस महाननिदेशक (डीजी) ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने शनिवार को बताया कि 26, 27 व 29 नवम्बर और 1 दिसंबर को प्रदेश पुलिस के घुड़सवार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। चार दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग लेंगी। पुलिस अकादमी के अधिकारियों ने प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी हैं।