मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने पाेस्ट में कहा -विजय दिवस पर वीर जवानों के शौर्य को नमन और शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 16 दिसंबर, 1971 का दिन हमारी भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और रणनीतिक दक्षता का स्वर्णिम अध्याय है, जब पाकिस्तानी सेना ने घुटने टेक दिए थे। आज भी संपूर्ण राष्ट्र शौर्य के लिए गौरवान्वित है।