केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह आज सीहोर जिले के प्रवास पर, दिशा की बैठक में होंगे शामिल

Spread the love

भोपाल, 14 मार्च । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां कलेक्ट्रेट में आयोजित “दिशा” की बैठक में शामिल होंगे और विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र ओगारे ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सीहोर जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे जिला विकास एवं समन्वय समिति “दिशा” की बैठक आयोजित की जा गई है। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। साथ ही योजनाओं के प्रभावी संचालन, समस्याओं के निराकरण तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक के पश्चात केन्द्रीय मंत्री चौहान शाम 04:30 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।